इस्राईल में मादक पदार्थों की तस्करी के दोषी ठहराए जाने वाले सैनिकों की संख्या में पिछले साल की तुलना में 50 फ़ीसद वृद्धि हुयी है।
रविवार को जारी ज़ायोनी सेना की आंतरिक वार्षिक रिपोर्ट के अनुसार, इस्राइली सैनिकों द्वारा 2014 में मादक पदार्थों की तस्करी से जुड़े अपराधों के 623 केस सामने आए जबकि 2013 में यह संख्या 416 थी।
इन सैनिकों पर जिन अपराधों को लेकर मुक़द्दमे चलाए गए उनमें मादक पदार्थों की बिक्री, उसका उत्पादन और व्यापार तथा मादक पदार्थ टेस्ट करवाने से इंकार शामिल है।
यह रिपोर्ट ऐसे समय आयी है जब जून में इस्राइली अख़बार हआरेत्ज़ ने एक रिपोर्ट छापी थी जिसमें इस बात का उल्लेख था कि इस्राइली सेना ने आपराधिक पृष्ठिभूमि वाले हज़ारों सैनिकों की भर्ती की है जिससे उन्हें इस बात की सुविधा मिलेगी कि वे अपने आपराधिक रेकार्ड को मिटाने के लिए निवेदन दे सकें।
भर्ती हुए ये नए सैनिक मादक पदार्थों की तस्करी और चोरी से लेकर बलात्कार जैसे गंभीर अपराध कर चुके हैं। इस रिपोर्ट के अनुसार, इस्राइली सेना आपराधिक पृष्ठिभूमि वाले सैनिक को यह मौक़ा देती है कि वह राष्ट्रपति से इस बात के लिए निवेदन कर सकता है कि उसके आपराधिक रेकार्ड को मिटा दिया जाए। इस तरह के निवेदन को आम तौर से मान लिया जाता है।